छत्तीसगढ़ में मिले 5 नए कोरोना संक्रमित, पिछले 12 घंटे में 14 मरीजों की पुष्टि, 56 हुआ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

छत्तीसगढ़ में मिले 5 नए कोरोना संक्रमित, पिछले 12 घंटे में 14 मरीजों की पुष्टि, 56 हुआ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

छत्तीसगढ़ में मिले 5 नए कोरोना संक्रमित, पिछले 12 घंटे में 14 मरीजों की पुष्टि, 56 हुआ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: May 20, 2020 3:46 pm IST

रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश के बिलासपुर में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हो गई। वहीं अब तक प्रदेश में कुल 115 मरीज पाए गए हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा- उन्होंने रखी थी आधुनिक भारत के नवनिर्माण की आधारशिला

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में कुल 14 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से बालोद 2, बलौदाबाजार में 2, अंबिकापुर में 1, राजनांदगांव 1, रायगढ़ में तीन और बिलासपुर में 5 मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: रायगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, प्रदेश में 51 हुए कुल एक्टिव केस

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 42566 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 38619 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 115 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 3837 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 56 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: आतंकी हमले में BSF के दो जवान शहीद, बाइक में सवार होकर आए ​थे आंतकी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"