दुर्ग में 2 डाक्टर, तीन पुलिसकर्मी और सेक्टर 9 अस्पताल की 1 स्टॉप नर्स कोरोना की जद में, डोंगरगढ़ में भी महिला स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

दुर्ग में 2 डाक्टर, तीन पुलिसकर्मी और सेक्टर 9 अस्पताल की 1 स्टॉप नर्स कोरोना की जद में, डोंगरगढ़ में भी महिला स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

दुर्ग में 2 डाक्टर, तीन पुलिसकर्मी और सेक्टर 9 अस्पताल की 1 स्टॉप नर्स कोरोना की जद में, डोंगरगढ़ में भी महिला स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 18, 2020 4:43 pm IST

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज भी प्रदेश में 82 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें दुर्ग के 9 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें 2 डाक्टर, 3 नेवई थाने के पुलिस कर्मी और सेक्टर 9 अस्पताल की स्टॉप नर्स में शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर डोंगरगढ़ में भी 1 महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

Read More: एक मात्र नक्सली मददगार को भाजपा से निष्कासित कर झीरम के दाग नहीं मिटेंगे: घनश्याम राजू तिवारी

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के बलरामपुर- 22, बलौदाबाजार- 12, जांजगीर- 11, रायपुर- 11, दुर्ग- 9, राजनांदगांव- 8, बिलासपुर- 4, कोरिया- 3 और कोरबा- 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं आज 46 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे जूनियर डाक्टर्स की बड़ी लापरवाही उजागर, जानकर रह जाएंगे हैरान

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 1946 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 735 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 1202 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: पहली से पांचवी तक के छात्रों की ऑनलाइन कक्षाओं पर सरकार ने लगाई रोक, 6वीं से 8वीं तक के बच्चों की कक्षाएं अब दो पालियों में

नेवई थाना सील
बताया जा रहा कि पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने नवई थाने को सील कर दिया है। वहीं अस्थाई थाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं डोंगरगढ़ में महिला स्वास्थ्यकर्मी के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद गोल बाजार समेत मेन मार्केट को बंद कराया गया है। महिला के घर से 200 मीटर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Read More: बेहतर कार्यों के ​लिए ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय अवार्ड’ से सम्मानित हुए प्रदेश के ये 15 पंचायत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"