छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 42

छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 42

छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 42
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: May 19, 2020 4:13 pm IST

रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश के मुंगेली इलाके में 1 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है।

Read More: नगरीय निकायों में लागू होगी ‘पथ विक्रेता कल्याण योजना’, अब कोई नहीं होगा बेरोजगार-सबको मिलेगा रोजगार

मिली जानकारी के अनुसार अब छत्तीसगढ़ के मुंगेली इलाके से कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। इससे पहले आज राजनांदगांव से 4 और कोरोबा से एक नए मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 101 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है।

Read More: प्रवासी श्रमिकों के लिए दुर्ग से हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ने की पहल

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 39010 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 36586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 101 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2324 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 42 मरीजों का उपचार जारी है।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"