छत्तीसगढ़ में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीज रह रहे थे क्वारंटाइन सेंटर में

छत्तीसगढ़ में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीज रह रहे थे क्वारंटाइन सेंटर में

छत्तीसगढ़ में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीज रह रहे थे क्वारंटाइन सेंटर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: June 27, 2020 11:10 am IST

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच महासमुंद जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर से दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कोरोना संक्रमित मरीज क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

Read More: सुशांत सिंह की मौत के 13 दिन बाद सामने आया परिवार का बड़ा बयान, किए गए कई बड़े ऐलान

गौरतलब है कि आज मिले दो नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब एक्टिव मरीजो की संख्या 649 हो गई है। वहीें प्रदेश में अब तक 2547 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1885 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: अर्जी लगाते ही पूरी हो जाती है मनोकामना, ‘रामलला’ के इस धाम से खाली हाथ नहीं जाता कोई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"