अब दूल्हा-दुल्हन नहीं ले पाएंगे सात फेरे, जिला प्रशासन ने लगाया शादी समारोह पर प्रतिबंध

अब दूल्हा-दुल्हन नहीं ले पाएंगे सात फेरे, जिला प्रशासन ने लगाया शादी समारोह पर प्रतिबंध

अब दूल्हा-दुल्हन नहीं ले पाएंगे सात फेरे, जिला प्रशासन ने लगाया शादी समारोह पर प्रतिबंध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: April 22, 2021 4:10 pm IST

रीवाः प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि नए संक्रमितों और मौत के आंकड़ों ने अस्पताल और श्मशान घाटों की व्यवस्था बिगाड़ दी है। हालात को देखते हुए कई शहारों में लाॅकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि रीवा जिला प्रशासन ने वैवाहिक कार्यक्रमों में लगा पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि जिले में आए दिन 30 से अधिक मरीजों की पुष्टि हो रही है।

Read More: पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर बुलाई हाई लेवल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिले में आगामी आदेश तक सांस्कृतिक, सामाजिक और वैवाहिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेगा। बता दें कि प्रदेश में आज भी 12 हजार 384 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 9 हजार 620 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि आज मृतकों का आंकड़ा 75 है।

Read More: जिसने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है, उनकी संक्रमित होने के बाद भी नहीं होगी मौतः मंत्री हरदीप सिंह डंग 

12 हजार 384 नए मरीजों की पुष्टि के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 59 हजार 195 हो गया है। जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 3 लाख 69 हजार 375 है। जबकि 4 हजार 863 की मौत हो चुकी है। वहीं, 84 हजार 957 लोगों का उपचार अभी जारी है।

Read More: बंगाल में दोपहर 3.45 बजे 70.42 फीसदी वोटिंग, छठे चरण का मतदान जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"