एकता और अखंडता का संदेश देने आरएसएस ने राजधानी में किया पथसंचलन और शस्त्र पूजा

एकता और अखंडता का संदेश देने आरएसएस ने राजधानी में किया पथसंचलन और शस्त्र पूजा

एकता और अखंडता का संदेश देने आरएसएस ने राजधानी में किया पथसंचलन और शस्त्र पूजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 8, 2019 10:34 am IST

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर शहर भर में पथ संचलन किया। जिसमें हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने शहर के मुख्य मार्गो से कतार बद्ध होकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। संघ कार्यकर्ताओं का पथ संचलन रायपुर के बुढ़ापारा से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए बुढ़ापारा में वापस लौटे। पथ संचलन से पूर्व संघ कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजा भी किया।

यह भी पढ़ें — अमेरिका ने चीन की 28 संस्थाओं को किया ‘ब्लैक लिस्ट, मुसलमानों और अल्पसंख्यकों पर साधा निशाना 

बता दें कि पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ गीत गाकर शहर भर में कतार बद्ध होकर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। इस विजयादशमी को संघ के कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांतरंजन नेबुराई ने बुराई को खत्म करने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें — अब दो हिस्सों में बंटेगा यह नगर निगम, दो निकाय बनाने कलेक्टर ने जारी किया नोटीफिकेशन

सह प्रांत सरसंघचालक डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि विजयादशमी पर हर साल संघ अपनी सार्वजनिक क्रियाकलाप को दोहराता है। यह हमारी परंपरा रही है कि हिंदू समाज के लिए दशहरा बड़े त्योहारों में से एक है। जिसमें 9 दिन शक्ति की आराधना के बाद दशहरे के रोज शस्त्र पूजा कर किया जाता है। संघ की स्थापना दिवस में भी हम इसकी स्थापना के मूल संकल्प को याद करने के लिए भी एकजुट होकर हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए यह पथ संचलन करते हैं।

यह भी पढ़ें — दूल्हे ने किया दुल्हन की सहेली का रेप, प्री वेडिंग पार्टी के दौरान वारदात को दिया अंजाम

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/MBxfEoJOISA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com