Vedanta Power Plant Sakti Update: वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना.. मजदूर दिलीप कुमार हादसे के बाद से लापता.. उसी बॉयलर की टेस्टिंग करने पहुंचा था जहां हुआ भीषण ब्लास्ट.. जानें मौतों का आंकड़ा

Vedanta Power Plant Sakti Update: सक्ती वेदांता प्लांट हादसे में 20 मौतें, एक मजदूर लापता, घायलों का इलाज जारी, जानें पूरा अपडेट

Vedanta Power Plant Sakti Update: वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना.. मजदूर दिलीप कुमार हादसे के बाद से लापता.. उसी बॉयलर की टेस्टिंग करने पहुंचा था जहां हुआ भीषण ब्लास्ट.. जानें मौतों का आंकड़ा

Vedanta Power Plant Sakti Update || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 16, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: April 16, 2026 5:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  • मजदूर दिलीप कुमार 24 घंटे से लापता, परिजन तलाश में
  • सरकार ने जांच और मुआवजे का किया ऐलान

सक्ती: बीते मंगलवार को सक्ती के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद कई घायलों की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे में घायल 11 श्रमिकों का रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। (Vedanta Power Plant Sakti Update) अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इनमें से 18 श्रमिकों की मौत रायगढ़ में इलाज के दौरान हुई, जबकि दो श्रमिकों ने राजधानी रायपुर में दम तोड़ा।

कहां गायब हुआ मजदूर दिलीप कुमार?

इस बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक परिवार ने दावा किया है कि दिलीप कुमार नाम का मजदूर हादसे के बाद से लापता है। परिजन आज उसकी तलाश में पावर प्लांट पहुंचे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन दिलीप कुमार बॉयलर टेस्ट के लिए गया था, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की गुहार लगाई है।

पीएम के बाद शवों को भेजे जायेंगे उनके घर

घटना के तीसरे दिन भी मृत श्रमिकों के शवों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। अधिकांश मृतक पश्चिम बंगाल और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण बुधवार को पांच शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। आज सुबह से परिजनों के पहुंचने के बाद शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके गृह राज्यों के लिए रवाना किया जाएगा। (Vedanta Power Plant Sakti Update) जिला प्रशासन के अनुसार, घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घायलों से श्रममंत्री ने भेंट, जाना हालचाल

हादसे के बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने मेट्रो हॉस्पिटल, जिंदल हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर चिंता जताई है, वहीं मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और श्रम कानूनों के तहत भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल प्लांट को सील कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक इसे दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

‘गंभीर लापरवाही की आशंका, कराई जा रही है जांच’ : श्रममंत्री

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री की ओर से 2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता राशि भी घोषित की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर लापरवाही का मामला प्रतीत होता है और इसकी गहन जांच कराई जाएगी। (Vedanta Power Plant Sakti Update) पिछले दो वर्षों में औद्योगिक इकाइयों में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने पर भी विचार कर रही है।

कांग्रेस की टीम भी पहुंची सक्ती

इस हादसे के बाद प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर मजदूरों और औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा की अनदेखी के आरोप लगाए थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में एक जाँच दल का भी गठन किया था। आज कांग्रेस की यह जाँच दल सक्ती पहुँच चुकी है। वे घायलों के परिजनों से भेंट करने के साथ ही घटनास्थल का भी जायजा लेंगे। इसके बाद तैयार रिपोर्ट पीसीसी को भेजी जाएगी।

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown