संतोष सिंह हटाए गए, रियाज इकबाल होंगे सतना के नए एसपी

संतोष सिंह हटाए गए, रियाज इकबाल होंगे सतना के नए एसपी

संतोष सिंह हटाए गए, रियाज इकबाल होंगे सतना के नए एसपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: March 15, 2019 11:31 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने सतना के एसपी संतोष सिंह गौर का तबादला कर दिया है। उनकी जगह रियाज इकबाल सतना के पुलिस अधीक्षक होंगे। राज्य शासन ने संतोष सिंह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

बता दें कि सतना जिले में एक और बच्चे की किडनैपिंग और हत्या के बाद एसपी को हटाने की मांग उठने लगी थी। इसके पहले चित्रकूट से दो बच्चों की अपहरण हुआ था और दोनों की बाद में हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी चुनाव आयोग को यह शिकायत की थी कि संतोष सिंह के सतना में रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच होने वाली तीन परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ी.. जानिए 

बीते दिनों सतना में दो जुड़वा बच्चों का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया था। बुधवार को फिर एक बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वही पांच दिनों में जिले के अलग-अलग थानों में पांच मासूमों के अपहरण के मामले दर्ज किए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने संतोष सिंह को  हटाए जाने की मंजूरी दे दी। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए तीन अधिकारियों के नाम का पैनल भी भेजा था, जिसमें रियाज इकबाल के नाम पर मुहर लगाई गई।


लेखक के बारे में