‘सरकार’ @ 2 साल! दो साल में कहां पहुंचा छत्तीसगढ़? IBC24 के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की खास बातचीत
'सरकार' @ 2 साल! दो साल में कहां पहुंचा छत्तीसगढ़? IBC24 के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की खास बातचीत
रायपुरः बीते 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के सुनहरे दो वर्ष पूरे हुए। दो साल पहले बदलाव की उम्मीदों के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपी। सत्ता संभालते ही भूपेश सरकार को दो मोर्चों पर एक साथ काम करना था। पहला अपने चुनावी वादों को समय रहते पूरा करना और दूसरा छत्तीसगढ़ के विकास की नई आधारशिला रखना। समय कम और काम ज्यादा था।
लेकिन बीते दो वर्ष के सफर पर नजर डालें तो ये साफ दिखता है कि धान का बोनस, बिजली बिल हाफ, कर्ज माफी जैसे वादे तो पूरे हुए ही..साथ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और संस्कारों को केंद्र में रखकर सरकार ने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का नारा दिया और प्रदेश को नई दिशा के साथ आगे बढ़ाने का काम किया. ऐसे में सवाल है कि 2 साल में कहां पहुंचा छत्तीसगढ़? इस मुद्दे पर जानकारी देने के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत।

Facebook


