फिर दबंगों का शिकार बना दलित, सरपंच और उनके गुर्गों ने रोजगार सहायक को बेरहमी से पीटा

फिर दबंगों का शिकार बना दलित, सरपंच और उनके गुर्गों ने रोजगार सहायक को बेरहमी से पीटा

फिर दबंगों का शिकार बना दलित, सरपंच और उनके गुर्गों ने रोजगार सहायक को बेरहमी से पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 20, 2019 1:04 pm IST

मुरैना: कहने को तो हर सरकार दलितों को बराबर का हक देने की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत की बात करें तो सरकार के दावे खोखले नजर आते हैं। दरअसल जिले के एक गांव में सरपंच और उनके गुर्गों ने मिलकर दलित रोजगार सहायक की पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है ​रोजगार सहायक ने सरपंच के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की थी, जिसके बाद बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद से सभी आरोपी गांव से फरार हैं। वहीं, हादसे से घायल रोजगार सहायक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

Read More: उपचुनाव के पहले भाजपा सांसद, विधायक सहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, EOW में शिकायत दर्ज, विधायक को थाने में बैठाया

मिली जानकारी के अनुसार मामला नूराबाद थाना क्षेत्र के टेकरी गांव का है। यहां के रोगजार सहायक ने लोकायुक्त से सरपंच के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। सरपंच और उनके गुर्गों को रोजगार सहायक की करतूत नागवार गुजरी और उन्होंने रोजगार सहायक की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Read More: मूसलाधार बारिश के बाद ऐसा हुआ स्मार्ट सिटी रायपुर का हाल, एकात्म परिसर के बाहर फंसे पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह

गौरतलब है कि बीते दिनों भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां एक गांव में सड़क किनारे शौच करने वाले दो युवकों की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि दोनों युवक की पिटाई इसलिए नहीं की गई थी क्योंकि वे खुले में शौच कर रहे थे। बल्कि उन्हें इसलिए पीटा गया था क्योंकि वे दलित थे।

Read More: POK में भारतीय सेना की कार्रवाई से 22 आतंकियों की मौत 5 पाक सैनिक ढेर, पाकिस्तान ने उच्चायुक्त को किया तलब

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/AzI4ci29Pm4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"