सरगुजा के सफाई कर्मचारी पैदल यात्रा कर पहुंचे रायपुर, वेतन बढ़ोतरी सहित पूर्णकालिक की कर रहे मांग

Ads

सरगुजा के सफाई कर्मचारी पैदल यात्रा कर पहुंचे रायपुर, वेतन बढ़ोतरी सहित पूर्णकालिक की कर रहे मांग

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 06:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

रायपुर। वेतन बढ़ोतरी समेत पूर्णकालिक की मांग कर रहे सरगुजा संभाग के तीन सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी आज रायपुर पहुंचे। अंबिकापुर से निकली सफाई कर्मचारियों की दांडी यात्रा आज सुबह 11 बजे राजधानी पहुंची।

Read More News: प्रदेश में आज 10 कोरोना मरीजों की मौत, 594 नए संक्रमितों की पुष्टि, 491 मरीज डिस्चार्ज

सफाई कर्मचारियों की पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की दांडी यात्रा 16 जनवरी को अंबिकापुर से निकली जो आज राजधानी पहुंची है।

Read More News: ‘तांडव’ के निर्देशक के साथ 3 को ट्रांजिट अग्रिम जमानत.. फौरन गिरफ्तारी से मिली राहत 

सैकड़ों कर्मचारी और महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। महिलाओं के साथ उनके बच्चों भी रायपुर पहुंचे हैं। वहीं राजधानी में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन को दूसरे संभाग के सफाई कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया है।

Read More News: मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहा.. संन्यास का ऐलान

शीर्ष 5 समाचार