UPTET 2026 Result Direct Link: जारी हुआ TET का परिणाम.. 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, यहां एक Click में चेक करें आप अपना परिणाम

Ads

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 07:38 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 07:39 AM IST

UPTET 2026 Result Direct Link || Image- UPSC File

HIGHLIGHTS
  • यूपीटेट 2026 का रिजल्ट जारी
  • 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल
  • प्राथमिक स्तर पर 80.07 प्रतिशत पास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया। (UPTET 2026 Result Direct Link) परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। UPTET 2026 की लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 955 केंद्रों पर पांच पालियों में हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

परीक्षा नोटिफिकेशन में निर्धारित नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का पालन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराई गई। रिजल्ट तैयार करते समय आधिकारिक परीक्षा नोटिफिकेशन में निर्धारित नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का पालन किया गया है। कक्षा 1 से 5 यानी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर पास प्रतिशत 80.07 फीसदी रहा।

1,22,405 शिक्षकों में से 93,387 सफल

वहीं कक्षा 6 से 8 यानी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 7,59,513 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 71.85 फीसदी रहा। (UPTET 2026 Result Direct Link) कार्यरत शिक्षकों के परिणाम की बात करें तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षा देने वाले 1,22,405 शिक्षकों में से 93,387 सफल हुए। उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थी अपना UPTET 2026 रिजल्ट आधिकारिक UPESSC वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। UPTET उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पात्रता परीक्षा है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि करीब 20 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों वाली इस परीक्षा को निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

यहाँ Click कर देखें परिणाम

इन्हें भी पढ़ें:

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए

उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत

नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए

रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Q1. यूपीटेट 2026 का रिजल्ट कब जारी हुआ?

यूपीटेट 2026 का रिजल्ट 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

Q2. प्राथमिक स्तर पर कितने अभ्यर्थी सफल हुए?

प्राथमिक स्तर पर 5,71,435 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

Q3. उच्च प्राथमिक स्तर पर कितने अभ्यर्थी पास हुए?

उच्च प्राथमिक स्तर पर 7,59,513 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।