Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर अचानक मचा बवाल, कावड़ यात्रियों से भिड़े सुरक्षाकर्मी, देखते ही देखते गरमाया माहौल

Ads

Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर अचानक मचा बवाल, कावड़ यात्रियों से भिड़े सुरक्षाकर्मी, देखते ही देखते गरमाया माहौल

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 04:02 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 04:02 PM IST

Ujjain Mahakal Temple | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कावड़ यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों में विवाद
  • नंदी मंडपम में हंगामा
  • कुछ कावड़ यात्रियों को बाहर किया गया

उज्जैन: Ujjain Mahakal Temple सावन खत्म होने में दो दिन शेष है, लेकिन अभी भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल में भी कावड़ यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी बीच दर्शन को लेकर कावड़ यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कावड़ यात्रा के दौरान कुछ यात्री बैरिकेड से कूदकर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

Ujjain Mahakal Temple इसी बात को लेकर कावड़ यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने कुछ कावड़ यात्रियों को बाहर कर दिया। इस दौरान नंदी मंडपम में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कावड़ यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद होता नजर आ रहा है। फिलहाल मंदिर परिसर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

विवाद कहां हुआ था?

उज्जैन महाकाल मंदिर के नंदी मंडपम में।

विवाद किस वजह से हुआ?

कुछ कावड़ यात्रियों ने बैरिकेड से कूदकर आगे बढ़ने की कोशिश की।

सुरक्षाकर्मियों ने क्या कदम उठाए?

यात्रियों को रोकने और कुछ को बाहर करने की कार्रवाई की।