सिंधिया ने साध्वी पर साधा निशाना, बोले- गोडसे को देशभक्त कहने की प्रथा चल पड़ी है
सिंधिया ने साध्वी पर साधा निशाना, बोले- गोडसे को देशभक्त कहने की प्रथा चल पड़ी है
ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता सिंधिया ने भी गोडसे को देशभक्त बताने पर प्रज्ञा ठाकुर को निशाना में लिया है। सिंधिया ने राष्ट्रपिता के हत्यारे को देशभक्त कहना घोर निंदनीय बताया है। उनके मुताबिक गोडसे को देशभक्त कहने की प्रवृत्ति बन गई है।
पढ़ें- स्मार्ट स्टेशन से ट्रेन पकड़ना होगा महंगा, यात्रियों को देना होगा य…
सिंधिया ने साल 2014 के अपने कार्यकाल का भी जिक्र करते हुए बताया कि संसद में एक बीजेपी सांसद ने भी गोडसे को देशभक्त बताया था। उन्होंने उस समय भी सदन में सांसद के बयान का विरोध किया था। सदन में सिंधिया ने सांसद से माफी मांगने के लिए कहा था और संसद स्थगित हो गई थी।
पढ़ें- सिंधिया ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को किया खारिज, खुद को बताया जनसे..
सिंधिया बोले कि अब फिर से गोडसे को देशभक्त कहा जा रहा है। अनुशासन का पाठ पढ़ाने की बात करने वाले लोग राष्ट्रपिता के प्रति अनुशासनहीनता कर रहे हैं। सिंधिया ने ये बात तब कही जब वो महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने पहुंचे थे।
पढ़ें- डिप्टी कलेक्टर के आदेश से सोनोग्राफी सेंटर्स में हड़कंप, 10 का लाइसेंस कैंसिल
एक और हनी ट्रैप का खुलासा
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/UXLpqdiSZlQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


