महिला SDM ने दूसरे SDM का काटा चालान, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दुल्हन को लाने जा रहे दूल्हे पर भी हुई कार्रवाई

महिला SDM ने दूसरे SDM का काटा चालान, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दुल्हन को लाने जा रहे दूल्हे पर भी हुई कार्रवाई

महिला SDM ने दूसरे SDM का काटा चालान, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दुल्हन को लाने जा रहे दूल्हे पर भी हुई कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 13, 2020 5:30 pm IST

बालाघाट: लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरी एक एसडीएम ने दूसरे एसडीएम का चालान काटकर बता दिया कि कानून सबके लिए बराबर होता है। मजे का नजारा तब दिखा जब एक दूल्हा भी इस कार्रवाई में फंस गया।

Read More: 7 वर्षीय बच्ची सहित 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, जबलपुर में पिछले 24 घंटों में 18 लोगों ने जीती महामारी से जंग

बता दें कि लॉकडाउन-3 के दौरान कलेक्टर दीपक आर्य बालाघाट ने प्रशासकीय अधिकारी के बीच किए गए कार्य विभाजन में परिवीक्षाधिन डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई को किरनापुर का प्रभार सौंपा है। प्रभार मिलते ही किरनापुर एसडीएम मंडलोई ने अपने दल-बल के साथ मिलकर सरकार के दिशा निर्देश पर किरनापुर के बस स्टैंड में बिना मास्क लगाए अपनी मोटर साइकिल और चार पहिया वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों से 50 रुपए का चालान काटा और कुछ से उठक बैठक लगवाकर मास्क देकर छोड़ दिया गया।

Read More: कोरोना के खिलाफ जंग के लिए पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने जारी किया 3100 करोड़ रुपए, इन मदों में होंगे खर्च

इस कार्रवाई के दौरान लांजी एसडीएम रविन्द्र परमार बालाघाट जा रहे थे, इस दौरान उनके ड्राइवर और उन्होंने स्वयं मास्क नहीं लगाया था। निकिता मंडलोई ने उन्हें रोककर उनका भी चालान काटा। यहां तक कि एसडीएम किरनापुर ने बिना मास्क लगाए ग्राम रक्षक, स्वास्थ्यकर्मी,आबकारी निरीक्षक के चालक एवं अपनी दुल्हन को लाने जा रहे दूल्हे का भी चालान काटकर दूल्हे को मास्क लगाकर सोशल डिसडेंटिंग का पालन करने के निर्देश के साथ छोड़ दिया।

Read More: वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, ऑनलाइन सुनवाई के दौरान न पहनें कोट और लंबा गाउन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"