जल्द जारी होगी निगम मंडलों की दूसरी सूची, 28 नवंबर को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया लेंगे कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

जल्द जारी होगी निगम मंडलों की दूसरी सूची, 28 नवंबर को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया लेंगे कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

जल्द जारी होगी निगम मंडलों की दूसरी सूची, 28 नवंबर को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया लेंगे कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: November 24, 2020 2:48 pm IST

रायपुर: निगम-मंडलों की पहली सूची जारी होने के बाद अब नेताओं और जनता को दूसरी सूची का इंतजार है। इसी बीच खबर आ रही है कि निगम-मंडल में नियुक्ति की दूसरी सूची जल्द ही जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि 28 नवम्बर को कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी होगी, जिसमें निगम मंडलों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा हो सकती है।

Read More: बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे विद्युतकर्मी को महिला इंस्पेक्टर ने जड़ा चाटा, सहकर्मियों ने काट दी 35 गांवों की बिजली

मिली जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक की बैठक लेंगे। बैठक में निगम मंडलों की नियुक्ती सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Read More: ग्रामीण, कृषि अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है आत्मनिर्भरता के लिए : गडकरी

गौरतलब है कि निगम मंडलों की पहली सूची बीते जुलाई महीने पहले जारी की गई थी। जारी सूची में रायपुर से 14, बस्तर से 6, सरगुजा बिलासपुर और दुर्ग से 4-4 नाम शामिल किए गए थे।

Read More: नेता की गिरफ्तारी के विरोध में झड़प होने से 45 की मौत, युगांडा में 800 से ज्यादा गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"