राजधानी भोपाल में लागू रहेगी धारा 144, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

राजधानी भोपाल में लागू रहेगी धारा 144, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

राजधानी भोपाल में लागू रहेगी धारा 144, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 2, 2021 2:12 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। रंग पंचमी के त्योहार के दौरान राजधानी भोपाल में धारा 144 लागू रहेगी। लोगों को सांकेतिक त्योहार मनाए जाने की हिदायत दी गई है। वहीं कोरोना के नियमों का पालन करना होगा। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Read More News: निबंध लिखकर बताना होगा आपने मास्क क्यों नहीं पहना, लोगों को सबक सिखाने पुलिस और प्रशासन की नई पहल

बता दें कि राजधानी भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन फिर से सख्ती बरत रही है। वहीं रंग पंचमी के मौके पर भी प्रशासन ने धारा 144 नहीं हटाने का फैसला लिया है।

Read More News: VIP रोड के कई कैफे में पुलिस ने दी दबिश, देर रात खुले थे कैफे, मौके से हुक्का

देखें आंकड़ें
गुरुवार को मध्यप्रदेश में 2546 नए कोरोना मरीज मिले हैं, मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 98 हजार 57 मरीज मिल चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत हुई है, मध्यप्रदेश में अब तक 3998 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं, आज 1573 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 76 हजार 2 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आज पूरे मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 18057 है। इंदौर में आज 638 , भोपाल में 499 नए मरीज मिले हैं।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल के नाम से जाना जाएगा ये तालाब, ग्रामीणों और अधिकारियों ने सर्वसम्मति से

प्रदेश के 4 बड़े शहरों इंदौर,भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में रविवार लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे है। इन शहरों में जिला क्राइसिस मैंजमेंट कमेटी लगातार बैठक कर हालातों पर नजर रख रही है, साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बी लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

Read More News: शराब, मौत और सवाल! आखिर कब रुकेंगी जहरीली शराब से मौतें?


लेखक के बारे में