देर रात दो मेडिकल स्टोर्स में पुलिस का छापा, भारी मात्र में नशीली दवाएं जब्त

देर रात दो मेडिकल स्टोर्स में पुलिस का छापा, भारी मात्र में नशीली दवाएं जब्त

देर रात दो मेडिकल स्टोर्स में पुलिस का छापा, भारी मात्र में नशीली दवाएं जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 22, 2020 2:00 am IST

रायपुर: नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ खाद्या विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने मंगलवार रात दो मेडिलक स्टोर में दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये दोनों मेडिकल में लंबे समय से नशीली दवाओं का अवैध करोबार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों मेडिकल संचालकों को हिरासत ले लिया है।

Read More: व्यापार मेले में लगे कार शोरूम में भीषण आगजनी, बोलेरो-स्कॉर्पियो सहित आधा दर्जन वाहन जलकर खाक

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस की टीम ने मंगलवार रात सिद्धार्थ चौक और लाखेनगर में स्थित दो मेडिकल स्टोर्स में दबिश दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने मेडिकल से लगभग 400 बोतल कफ सिरप जब्त किया है।

Read More: CGPSC 2018 का परिणाम जारी, अनीता सोनी ने किया टॉप, परिणाम देखने इस लिंक पर करें क्लिक

लंबे समय से चल रहा कारोबार
बताया जा रहा है कि दोनों मेडिकल स्टोर्स में लंबे समय से नशीली दवाओं का अवैध करोबार किया जा रहा था। इस बात की शिकायत स्थानीय लोगों ने भी की थी। लगातार मिल रही ​​शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश देकर 400 बोतल कफ सिरप जब्त किया है।

Read More: दावोस वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल हुए सीएम कमलनाथ, शीर्ष उद्योगपतियों से की मुलाकात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"