सीनियर एडवोकेट ने मांगी अरुण जेटली की सेहत की जानकारी, राष्ट्रपति सहित 7 विभागों को दिया व्यक्तिगत नोटिस
सीनियर एडवोकेट ने मांगी अरुण जेटली की सेहत की जानकारी, राष्ट्रपति सहित 7 विभागों को दिया व्यक्तिगत नोटिस
ग्वालियर । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के सीनियर एडवोकेट और अरुण जेटली के साथ प्रेक्टिस करने वाले ग्वालियर के एडवोकेट उमेश बोहरे ने भारत सरकार के सचिव, राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय, प्रिंसिपल सेकेट्री सहित 7 विभागों को व्यक्तिगत नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उमेश बोहरे ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत की स्थिति को लेकर जारी किया है। नोटिस में उमेश बोहरे ने शंका जताई है कि अरुण जेटली की सीरियस कंडीशन है, उन्हें गोपनीय तरीके से लंदन के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें- संकट में गहलोत सरकार, 20-25 विधायक नाराज, थाम सकते हैं भाजपा का दामन
एडवोक्ट उमेश बोहरे ने इसके साथ ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है, कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में कोई व्यवधान पैदा न हो इसलिए अरुण जेटली की बीमारी की खबर छिपाई जा रही है। उमेश बोहरे ने नोटिस में कहा है कि सरकार उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करे। जिससे अरुण जेटली के स्वास्थ्य को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है, उससे पर्दा उठ सके।
ये भी पढ़ें- तकरार अपनी जगह, लेकिन मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी ममता
एडवोकेट उमेश बोहरे का कहना है कि उन्होंने अरुण जेठली के साथ सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस की है, जिसके चलते उन्हें जेटली जी के स्वास्थ की चिंता है।

Facebook


