उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश में फंसे श्रमिकों की वापसी के लिए बिलासपुर से 20 मई को रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश में फंसे श्रमिकों की वापसी के लिए बिलासपुर से 20 मई को रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश में फंसे श्रमिकों की वापसी के लिए बिलासपुर से 20 मई को रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 18, 2020 3:47 pm IST

रायपुर: लॉकडाउन के चलते छत्तीसगढ़ राज्य में फंसे उत्तराखंड एवं हिमांचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य ले जाने के लिए 20 मई को बिलासपुर से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से छूटने के बाद भाठापारा, रायपुर और दुर्ग स्टेशन पर रूकेगी, जहां से उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिक इसमें बैठकर अपने गृह राज्य जा सकेंगे।

Read More: लॉकडाउन में खुलेंगे ढाबे और होटल, शराब दुकानों को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक की अनुमति, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों एवं परिवहन अधिकारियों को उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन पर भेजे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस स्पेशल ट्रेन में बिलासपुर स्टेशन से बिलासपुर, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरिया, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में लॉकडाउन की वजह से फंसे उत्तराखंड एवं हिमांचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिक सवार होंगे। इसी तरह भाठापारा स्टेशन से बलौदाबाजार, बेमेतरा तथा कवर्धा जिले में फंसे उक्त दोनों राज्यों के प्रवासी श्रमिक, रायपुर स्टेशन से रायपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोण्डागांव, महासमुंद, नारायणपुर तथा सुकमा जिले में फंसे प्रवासी श्रमिक तथा दुर्ग स्टेशन से बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव जिले में फंसे उत्तराखंड एवं हिमांचल प्रदेश के प्रवासी श्रमिक सवार होकर अपने गृह राज्य तक जा सकेंगे।

Read More: रंग लाई सीएम बघेल की पहल, श्रमिकों की घर वापसी के लिए 45 ट्रेनों के लिए मिली सहमति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"