मंत्रिमंडल में अपने नेता को जगह नहीं मिलने से फूटा कार्यकर्ता का गुस्सा, भाजपा कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश

मंत्रिमंडल में अपने नेता को जगह नहीं मिलने से फूटा कार्यकर्ता का गुस्सा, भाजपा कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश

मंत्रिमंडल में अपने नेता को जगह नहीं मिलने से फूटा कार्यकर्ता का गुस्सा, भाजपा कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 2, 2020 10:53 am IST

भोपाल: शिवराज सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। आज प्रदेश के 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्रिमंडल विस्तार की सबसे खास बात यह रही कि मंत्रिमंडल में अब सिंधिया समर्थकों की संख्या 10 हो गई है। वहीं, मत्रिमंडल के विस्तार के बाद से कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर में एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह की कोशिश की है।

Read More: Chinese APP Ban किए जाने पर अमेरिकी नेता निक्की हेली बोलीं- भारत ने दिखा दिया कि वह ड्रैगन के आगे झुकेगा नहीं

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को लेकर उनके कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी बात से नाराज एक कार्यकर्ता ने बीजेपी कार्यालय में आत्मदाह करने की कोशिश की है। आत्मदाह की कोशिश करने वाले कार्यकर्ता का नाम सुमित हार्डिया बताया जा रहा है।

Read More: व्हाइट हाउस से आया बड़ा बयान, भारत समेत पड़ोसी देशों के खिलाफ आक्रामक रवैया चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का असली चेहरा

वहीं, मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने पर रणवीर जाटव का भी बड़ा बयान सामने आया है। रणवीर जाटव ने कहा है कि मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया गया, उसे संगठन ने सोच समझ कर ही किया होगा। मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने पर दुखी नहीं है, जो लोग आए हैं अच्छा काम करेंगे। बता दें कि रणवीर जाटव भी सिंधिया समर्थक नेता है और वे भी सिंधिया के छोड़ने के बाद ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

Read More: दंतेवाड़ा जिले में CISF के 3 जवान हुए कोरोना पॉजिटिव, भानुप्रतापपुर से भी एक मरीज की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"