‘400 दुष्कर्मियों को पेरोल पर छोड़ने की तैयारी कर रही सरकार’ पूर्व सीएम ने ट्वीट कर साधा निशाना

'400 दुष्कर्मियों को पेरोल पर छोड़ने की तैयारी कर रही सरकार' पूर्व सीएम ने ट्वीट कर साधा निशाना

‘400 दुष्कर्मियों को पेरोल पर छोड़ने की तैयारी कर रही सरकार’ पूर्व सीएम ने ट्वीट कर साधा निशाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 18, 2021 2:30 pm IST

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अलग-अगल मुद्दों को लेकर लगातार ​शिवराज सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में कमलनाथ ने कैदियों को पेरोल पर छोड़े जाने की बात को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि यह जानकारी सामने आयी है कि प्रदेश में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 400 के करीब दुष्कर्मियों को शिवराज सरकार कोरोना के नाम पर पैरोल पर छोड़ने की तैयारी कर रही है।

Read More: 3 करोड़ गबन करने के आरोप में इस बैंक का हेड कैशियर गिरफ्तार, EOW करेगी संपत्ति कुर्क

उन्होंने आगे लिखा है कि इसमें से 100 के करीब तो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के दोषी है? यह फैसला बेहद निंदनीय है। जब प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तकरीबन समाप्ति की कगार पर तो ऐसे में इस निर्णय पर कई सवाल भी खड़े हो रहे है?

Read More: कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक रूपज्योति कुर्मी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

प्रदेश पहले से ही दुष्कर्म के मामलों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है और इस निर्णय से पीड़ित परिवारों में भी असंतोष है। सरकार तत्काल इस निर्णय पर रोक लगावे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"