लस्सी पीने के हैं शौकीन तो चले आईए यहां, मोदी की जीत पर बांट रहा दुकानदार

लस्सी पीने के हैं शौकीन तो चले आईए यहां, मोदी की जीत पर बांट रहा दुकानदार

लस्सी पीने के हैं शौकीन तो चले आईए यहां, मोदी की जीत पर बांट रहा दुकानदार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 23, 2019 2:51 pm IST

जबलपुर: नरेंद्र मोदी को मिली ऐतिहासिक जीत में जहां भाजपा कार्यकर्ता और नेता डूबे हुए थे वहीं आम जनता और व्यापारियों ने इस जीत पर अपने ही अंदाज में खुशी मनाई। तीन पत्ती चौक के पास लस्सी की दुकान चलाने वाले परमिंदर बिंद्रा ने लोगों को मुफ्त में लस्सी बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने जीत की खबर आने के बाद जितना भी स्टाॅक था पूरी लस्सी लोगों को बिना पैसे लिए पिलाई और मोदी की जीत की बधाई दी।

Read More: Watch Live: पीएम नरेंद्र मोदी बोले- भारत की कोटी-कोटी जनता ने इस फकीर को झोली भर दिया, मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं

परमिंदर बिंद्रा ने कहा कि मोदी के बारे में जो भी कहा गया था उसमें लोगों ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। मोदी जी ने एक बीमार की ऑपरेशन करने वाले सिद्धांत पर देश का नेतृत्व किया और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए ऑपरेशन रूपी कड़े कदम उठाए। उनकी नीतियों का ही परिणाम है कि दुनिया भर के देश उनकी तारीफ करते हैं, आज देश का मान दुनिया भर में बढ़ा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें, कांग्रेस 2 सीटों पर, 9 भगवामय

बता दें लोकसभा चुनाव के नतीजों में देशभर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत मिली है। भाजपा 348 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं कांगेस 87 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अन्य के खातों में 107 सीटें जाती दिख रही है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"