अंतागढ़ टेपकांड मामले की ओरिजनल रिकॉर्डिंग डिवाइस जमा करने फिरोज सिद्दीकी को नोटिस जारी करेगी SIT

अंतागढ़ टेपकांड मामले की ओरिजनल रिकॉर्डिंग डिवाइस जमा करने फिरोज सिद्दीकी को नोटिस जारी करेगी SIT

अंतागढ़ टेपकांड मामले की ओरिजनल रिकॉर्डिंग डिवाइस जमा करने फिरोज सिद्दीकी को नोटिस जारी करेगी SIT
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: April 7, 2019 2:46 pm IST

रायपुर: अंतागढ़ टेपकांड मामले में एक और नया मोड आने के बाद एसआईटी ने मामले के मुख्य गवाह फिरोज सिद्दीकी को ए​क नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। बताया तजा रहा है कि एसआईटी टेपकांड मामले की ओरिजनल रिकॉर्डिंग उपकरण जमा कराने के लिए दूसरा नोटिस जारी करेगी। इस बात की पुष्टि रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा ने की है।

Read More: पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, जल्द छोड़े जाएंगे 260 और कैदी

गौरतलब है कि रविवार को चंडीगढ़ फोरेंसिक लैब ने एसआईटी द्वारा जब्त कर भेजी गई सीडी और पेनड्राइव को बिना जांच के ही वापस लौटा दिया। साथ यह निर्देश भी दिए हैं कि अगर उपकरण ओरिजनल नहीं निकला, तो पुलिस फिरोज के घर की जांच भी कर सकती है।

Read More: प्रेम प्रकाश पांडेय बोले- SIT बनकर रह गई है BIT यानि ‘भूपेश इन्वेस्टीगेशन टीम‘

लैब ने दावा किया है कि सभी टेप फर्जी और नकली हैं, इसलिए वह इन टेपों की जांच नहीं कर सकती है। लैब ने ओरिजनल ऑडियो-वीडियो मिलने के बाद ही जांच करने की बात कही है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"