सीधी बस हादसे में अब तक 48 शव निकाले, 3 यात्री अब भी लापता, सुबह 8 बजे से शुरू होगा रेस्क्यू ऑपरेशन
सीधी बस हादसे में अब तक 48 शव निकाले, 3 यात्री अब भी लापता, सुबह 8 बजे से शुरू होगा रेस्क्यू ऑपरेशन
सीधी। सीधी में नहर में बस गिरने से हुए हादसे में अब तक 48 लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं, 7 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। बताया गया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें कई नर्सिंग छात्राएं भी शामिल हैं। फिलहाल NDRF और SDRF की टीम ने देर रात रेस्क्यू रोक दिया और आज सुबह 8 बजे फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
Read More News: चीख दबाने आरोपियों ने बजाया डीजे, कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या के मामले में पुलिस ने किया
तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की टनल में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सीधी से समना जा रही एक बस अनियंत्रत होकर नहर में जा गिरी।
Read More News: मौत की नहर…हादसे से कहर! शुरू हुई सियासत, कांग्रेस ने पूछा- 32 सीटर बस में क्षमता से अधिक लोग
हादसे में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। यह नहर करीब 20 गहरी और 20 फिट चौड़ी है, जिसमें बस पूरी तरह से डूब गई। इस बड़ी नहर में काफी तेज पानी बह रहा था, जिसमें अभी कई लोग बहकर दूर तक चले गए थे।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3 हजार से कम, आज 6 संक्रमितों की मौत

Facebook


