BMO डॉ. सत्यनारायण के पार्थिव शरीर को बेटी सोनल ने दिया कांधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का धर्म

BMO डॉ. सत्यनारायण के पार्थिव शरीर को बेटी सोनल ने दिया कांधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का धर्म

BMO डॉ. सत्यनारायण के पार्थिव शरीर को बेटी सोनल ने दिया कांधा, मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का धर्म
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 5, 2021 4:35 pm IST

केशकालः रविवार शाम बड़ेराजपुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण ध्रुव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया था। लेकिन रविवार की शाम एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। मृत्यु के उपरांत उनके गृहग्राम छिंदीटोला में उनकी बेटी डॉ. सोनल ध्रुव ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और मुखाग्नि भी दी।

Read More; पाठ्य पुस्तक निगम ने 5 संस्थानों को किया ब्लैक लिस्टेड, तय समय पर काम पूरा नहीं करने पर हुआ एक्शन

बता दें कि डॉ. सत्यनारायण ध्रुव सरल एवं व्यवहारकुशल व्यक्तित्व थे। वे मूलतः छिंदीटोला (नगरी) के निवासी थे, जो कि लंबे समय से बड़ेराजपुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे थे। वहीं, उनकी प्रेमलता विश्रामपुरी हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हं,ै जिनका एक ही पुत्री डॉ सोनल हैं। पिता के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगते ही कुछ दिन पूर्व ही वह घर लौटी थी। जिसके बाद डॉक्टर ध्रुव की तबीयत और खराब होता देख 22 दिसम्बर को एम्स रायपुर में भर्ती किया गया, जहां 3 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। विश्रामपुरी एबीएमओ की मृत्यु की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में तो शोक छाया रहा ।

Read More: मोदी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- भारत का अन्नदाता किसान नहीं, बल्कि कुछ राजनीतिक तत्व घुस गए हैं, जैसे सोनिया, राहुल गांधी

बेटी डॉ. सोनल ने दी कंधा और मुखाग्नि
परिजनों के द्वारा मृतक डॉ ध्रुव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम छिंदीटोला किया गया। इस दौरान डा.पुत्री अपने पिता को कांधा देने एवं अग्नि संस्कार करने का निर्णय लेते हुए पूरा रस्म पूरा किया। डॉ. ध्रुव के निधन से पूरे परिवार सहित बडेराजपुर ब्लॉक व कोंडागांव जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Read More: बोरिस जॉनसन ने रद्द किया भारत का दौरा, गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर होने वाले थे शामिल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"