पूर्व सीएम जोगी के निधन पर स्पीकर चरणदास महंत ने जताया शोक, कहा- गरीबों के मसीहा और जमीनी नेता थे ‘अजीत’

पूर्व सीएम जोगी के निधन पर स्पीकर चरणदास महंत ने जताया शोक, कहा- गरीबों के मसीहा और जमीनी नेता थे 'अजीत'

पूर्व सीएम जोगी के निधन पर स्पीकर चरणदास महंत ने जताया शोक, कहा- गरीबों के मसीहा और जमीनी नेता थे ‘अजीत’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: May 29, 2020 12:27 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत जोगी कुशल प्रशासकीय अधिकारी, राजनेता, सांसद, मुख्यमंत्री के रूप में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनायी। वे जनता से जुड़े ऐसे जमीनी नेता थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण के बाद प्रदेश के किसानों एवं मजदूरों की आवाज लोकसभा राज्यसभा विधानसभा में प्रमुखता से उठाते रहे हैं, वह गरीबों के मसीहा थे जोगी ने सिर्फ राजनीति ही नहीं साहित्य में भी गहरी रुचि थी वह दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी थे अपने राजनीतिक जीवन में आए उतार-चढ़ाव से वे कभी विचलित नहीं हुए।

Read More: अनुष्का शर्मा को तलाक देकर देश के सामने मिसाल पेश करें विराट कोहली, जानिए भाजपा विधायक ने क्यों कही ये बात…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, जोगी का निधन देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

Read More: एक समय गांधी परिवार के फेवरेट थे अजीत जोगी, सोनिया- स्वर्गीय राजीव गांधी से इस तरह हुई मुलाकात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"