दिव्यांगों को नशे की लत से बचाने चलाया जाएगा विशेष अभियान, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज सेवियों से ली जाएगी मदद

दिव्यांगों को नशे की लत से बचाने चलाया जाएगा विशेष अभियान, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज सेवियों से ली जाएगी मदद

दिव्यांगों को नशे की लत से बचाने चलाया जाएगा विशेष अभियान, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज सेवियों से ली जाएगी मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: February 12, 2021 3:09 pm IST

शहडोल: दिव्यांजनों को नशे की लत से बचाने एवं उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराने के लिये प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक भोपाल में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ नशा मुक्त अभियान पर चर्चा कर रहे थे।

Read More: किराना दुकानों और होटलों में खाद्य विभाग की टीम ने दी दबिश, अमानक सामानों का सेंपल भेजा गया जांच के लिए

रजक ने बताया कि प्रदेश में यह अभियान समाज सेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान, फोटो प्रदर्शनी, शपथ, नुक्कड़ नाटक एवं वॉल पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान में यू.एन.डी.पी. साईट सेवर, एनसीसी, भारत स्काउट एण्ड गाईड के सदस्यों के सहयोग से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Read More: 85 साल के लालजी ने जिला अस्पताल के लिए दान कर दी अपनी दो एकड़ जमीन, जानिए कौन हैं ये शख्स

आयुक्त नि:शक्तजन कार्यालय भोपाल में आयोजित बैठक में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन, दिव्यांगों के लिये काम करने वाली समाज सेवी संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर, नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र के राजीव तिवारी एवं प्रयास संस्थान के प्रबंधक अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More: डी पुरंदेश्वरी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, अजय चंद्राकर-भूपेंद्र सवन्नी विवाद को लेकर लेंगी रिपोर्ट

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"