भाजपा विधायक के साथ मिठाई खाना TI को पड़ा भारी, SSP ने जारी किया ये आदेश

भाजपा विधायक के साथ मिठाई खाना TI को पड़ा भारी, SSP ने जारी किया ये आदेश

भाजपा विधायक के साथ मिठाई खाना TI को पड़ा भारी, SSP ने जारी किया ये आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: July 8, 2019 10:15 am IST

इंदौर: भाजपा के बल्लेबाज विधायक आकाश विजयवर्गीय की रिहाई के दौरान मिठाई खाना एक थाना प्रभारी को उस वक्त भारी पड़ गया, जब एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। बताया जा रहा है कि टीआई सुबोध क्षोत्रिय आकाश विजयवर्गीय की रिहाई के बाद टीआई उनके साथ मिठाई खाते हुए नजर आए थे। इस बात को लेकर शिकायतकर्ता ने गृह मंत्री बाला बच्चन से शिकायत की थी।

Read More: लगातार हो रहे इस्तीफे के बीच अब कांग्रेस नेता आखिर क्यों कह रहे हैं- East or West Scindia is Best

गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ​मकान तोड़ने पहुंचे निगमकर्मियों की बल्ले से पिटाई कर दी थी। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। विधायक आकाश को भोपाल की विशेष अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। इसके बाद जब वो जेल से बाहर आए तो संयोगितागंज थाने के टीआई सुबोध क्षोत्रिय आकाश से मिलने पहुंचे।

Read More: पंचतत्व में विलीन हुई बिंदेश्वरी देवी, सीएम भूपेश बघेल ने दी मुखाग्नि, सीएम कलमनाथ भी पहुचे श्रद्धांजलि देने

मुलाकात के दौरान आकाश की रिहाई पर टीआई सुबोध क्षोत्रिय ने उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया था। आकाश ने भी टीआई को मिठाई खिलाई थी। इसी बात को लेकर किसी ने गृह मंत्री बाला बच्चन से शिकायत कर दी ​थी।

Read More: वर्ल्ड कप 2019 : बिना सेमीफाइनल खेले भारत पहुच जाएगा फाइनल…जानिए कैसे?

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/oSn8s7mbZGM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"