प्रदेश महामंत्री ने मंत्री के पीए पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ट्रांसफर के नाम पर लोगों से वसूल रहे हैं पैसे

प्रदेश महामंत्री ने मंत्री के पीए पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ट्रांसफर के नाम पर लोगों से वसूल रहे हैं पैसे

प्रदेश महामंत्री ने मंत्री के पीए पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ट्रांसफर के नाम पर लोगों से वसूल रहे हैं पैसे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 24, 2019 2:11 pm IST

विदिशा: योजना समिति की बैठक में भाग लेने आए जिले के प्रभारी मंत्री हर्ष यादव के पीए अयूब खान पर ट्रांसफर के प्रकरणों में दलाली लेकर पैसे लेने का मामला कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया के खासम खास संजय सिंह रघुवंशी सरेआम लगाकर कांग्रेस की गुटबाजी को सड़कों पर ला दिया है जब प्रभारी मंत्री से इस बाबत पूछा गया तो उनका रटा रटाया जवाब था कि नेता आरोप सिद्ध करें हम जवाब देंगे।

Read More: रानू मंडल पर पहली बार बोले सलमान खान, झुंझला कर कही ऐसी बात

संजय सिंह रघुवंशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री के पीए अयूब खान पैसों की दलाली कर रहा है ट्रांसफर में जबरदस्त पैसे लिए हैं। इसका उनके पास सबूत भी है। इतना सुनते ही वहां मौजूद पार्टी के जिला अध्यक्ष विधायक अन्य कांग्रेसी जनप्रतिनिधि सकते में आ गए। अन्य लोगों ने समझा बुझाकर अपने साथ कमरे में ले गए और दरवाजा बंद कर लिया। हालांकि बाद में संजय रघुवंशी के सुर बदले-बदले से नजर आए।

Read More: कंप्यूटर बाबा का एक और विवादित बयान, विरोधी बाबाओं से कहा- हाथी चला बाजार कुत्ते लगे हजार

वहीं, इस मामले में मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि क्या मामला है, किस से जुड़ा हुआ मामला है। मेरे जब संज्ञान में आएगा कार्रवाई करना उचित होगा, जिन्होंने आरोप लगाए वे सिद्ध करके बताएं।

Read More: नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को पुलिस मुखबिर बताकर उतारा मौत के घाट, बेला भाटिया और सोनी सोढ़ी पर लगे गंभीर आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"