उड़ गया ‘मैं भी चौकीदार’ का पंडाल, अचानक बदले मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम का मिजाज

उड़ गया 'मैं भी चौकीदार' का पंडाल, अचानक बदले मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम का मिजाज

उड़ गया ‘मैं भी चौकीदार’ का पंडाल, अचानक बदले मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम का मिजाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 31, 2019 2:13 pm IST

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में रविवार की देर शाम आए आंधी- तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया । बारिश के साथ तेज हवाओं का असर कोरबा के घंटाघर स्थित भाजपा के कार्यक्रम में पड़ा। यहां मैं भी चौकीदार के लिए पंडाल लगाया गया था, जो तूफान में उड़ गया। तूफान थमने के बाद करीब एक घंटे देर से कार्यक्रम शुरू किया गया। भाजपा कार्यकर्ता टूटे फूटे पंडाल के नीचे बैठ LED स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनते नज़र आये।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को किया संबोधित, आलोचकों की वजह से हुआ

बता दें कि इसी जगह पर सोमवार यानि 1 अप्रैल को पूर्व सीएम रमन सिंह आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे के लिए वोट की अपील करेंगे, बाद में रैली की शक्ल में यहां से भाजपाई कोसाबाड़ी चौक तक जाएंगे और वहां से पूर्व सीएम ज्योतिनंद दुबे का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। रैली में वर्तमान सांसद डॉ बंशीलाल महतो भी मौजूद रहेंगे।


लेखक के बारे में