सुखसागर मेडिकल कॉलेज को बनाया जाएगा कोविड सेंटर, जबलपुर में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी : मंत्री अरविंद भदौरिया
सुखसागर मेडिकल कॉलेज को बनाया जाएगा कोविड सेंटर, जबलपुर में नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी : मंत्री अरविंद भदौरिया
जबलपुर, मध्यप्रदेश। मंत्री अरविंद भदौरिया ने आज कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अस्पताल में सुविधाओं को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही कोरोना के जंग में जीवनरक्षक दवाई के रूप में सामने आई रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।
Read More News : सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट, देखें आज का भाव
मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सुखसागर मेडिकल कॉलेज कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। जबलपुर में 2170 बेड्स हैं। अगले 7 दिन में 890 बेड्स की व्यवस्था होगी। मंत्री ने कहा कि हम जबलपुर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे।
Read More News: प्रदेश के इस जिले में 15 अप्रैल से लागू होगा 7 दिनों का कोरोना कर्फ्यू, क्राइसेज मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को लेकर मंत्री भदौरिया ने कहा कि हम इंजेक्शन की कमी नहीं होने देंगे। कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर कहा कि जबलपुर जिले में 20 से 25 हज़ार प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक 3 लाख 45 हज़ार लोगों को कोरोना का टीका लगा है।
Read More News: मध्यप्रदेश में 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द, जानिए अब कब होंगे एग्जाम

Facebook


