राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे लोग, पार्टी ने अभी तक नहीं किया ऐलान

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे लोग, पार्टी ने अभी तक नहीं किया ऐलान

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे लोग, पार्टी ने अभी तक नहीं किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 8, 2020 5:29 pm IST

रायपुर: राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम को लेकर जहां मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं, दूसरी ओर अब छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में भी सरगर्मी बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आई है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है। उनके समर्थक गिरीश देवांगन को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी ने किसी भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ, कल होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मोतीलाल वोरा और भाजपा के रणविजय सिंह जूदेव का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होगा। जिसके चलते चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में नामांकन से लेकर मतदान की तारीखों को ऐलान किया है।

Read More: संविलयन की घोषणा से शिक्षक पंचायत में खुशी का माहौल, मुख्यमंत्री का किया आभार

राज्यसभा चुनाव के लिए 6 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं अंतिम तारीख 13 मार्च है। उम्मीदवार अंतिम दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 16 मार्च को नामांकन की जांच होगी। वहीं, 18 मार्च नामांकन वापसी की अंतिम तारीख है। 26 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद जल्द ही नतीजे आ जाएंगे।

Read More: 7वीं कक्षा की छात्रा से आदिवासी हॉस्टल के चौकीदार ने किया रेप, कई छात्राओं से कर चुका है छेड़छाड़


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"