यहां स्वीपर करता है मरीजों का इलाज, क्योंकि फार्मासिस्ट रहते हैं नदारद और डॉक्टर तो हैं ही नहीं

यहां स्वीपर करता है मरीजों का इलाज, क्योंकि फार्मासिस्ट रहते हैं नदारद और डॉक्टर तो हैं ही नहीं

यहां स्वीपर करता है मरीजों का इलाज, क्योंकि फार्मासिस्ट रहते हैं नदारद और डॉक्टर तो हैं ही नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 19, 2021 11:10 am IST

बिलाईगढ़: यहां के आयुर्वेदिक अस्पतालों में स्वीपर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। यहां के अस्पताल में फार्मासिस्ट नदारद रहते है, तो वही ब्लॉक स्तर के चारों आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं है। तीन लाख की आबादी वाले बिलाईगढ़ ब्लॉक में 124 ग्राम पंचायतें और दो नगर पंचायत आते हैं। यहां स्थित 4 में से 3 आयुर्वेदिक अस्पताल स्वीपर की देखरेख में संचालित हो रहे हैं।

Read More: CAA देश का कानून, केंद्र से कोई लेना-देना नहीं, पूरे भारत में होगा लागू- अमित शाह

ग्राम पवनी, परसाडीह, सहिला और ओड़काकन चारों अस्पताल डॉक्टरविहीन है, केवल पवनी अस्पताल में फार्मासिस्ट दवा वितरण करता है। बॉकी परसाडीह, सलिहा और ओड़काकन में स्वीपर मरीजों का इलाज कर दवा भी देता है। सलिहा में पदस्थ फार्मासिस्ट जितेन्द्र साहू के नदारद रहने के कारण स्वीपर फीरत केंवट इलाज करता है। स्वीपर के इलाज करने से कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने चारों आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर की बहाली की मांग की है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोनिल मंजूर! मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- बाबा रामदेव की कोरोना दवाई का हो सकता है उपयोग

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"