आरक्षक की पत्नी की बंद कमरे में मिली लाश, चार महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज
आरक्षक की पत्नी की बंद कमरे में मिली लाश, चार महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज
रायगढ़। जिले के यातायात विभाग में पदस्थ एक सिपाही की पत्नी की दिनदहाड़े अज्ञात शख्स ने हत्या कर दी। महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। उसकी लाश बंद कमरे में मिली है। आरक्षक की पत्नी की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
Read More News: देश में बीते 24 घंटे में 9,851 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 273 की थमीं सांसें, संक्रमितों की संख्या
चार महीने पहले किया था लव मैरिज
बताया जा रहा है कि मृतका सुजाता चौहान ने चार महीने पहले ही यातायात विभाग मे पदस्थ आरक्षक कुलदीप रजक के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही वे जूट मिल इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे।
Read More News: संसद भवन परिसर में कोरोना की दस्तक, कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद
शुक्रवार को भी आरक्षक सुबह 5 बजे ड्यूटी पर गया था। दोपहर 12 बजे जब वह आया तो घर में ताला लगा था। काफी देर बाद जब पत्नी का पता नहीं चला तो उसने घर का ताला तोड़ा तो घर के भीतर उसकी पत्नी सुजाता की लाश पड़ी हुई थी।
Read More News: कोरोना मरीज मिलने के बाद देवपुरी और रामसागर पारा कंटेनमेंट जोन घोषित, अब तक 17 मामले आए
घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी अविनाश ठाकुर, जूट मिल चौकी प्रभारी अमित शुक्ला सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पतासाजी के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट व पुलिस डॉग की मदद भी ली जा रही है।
Read More News: जिला अस्पताल में पंजाब से लौटे श्रमिक की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद शिफ्ट किया गया था

Facebook


