हेलीकॉप्टर पर सवार होकर गांव पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, गुटखा, शराब का सेवन करके आने वालों को शादी में नो एंट्री

हेलीकॉप्टर पर सवार होकर गांव पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, गुटखा, शराब का सेवन करके आने वालों को शादी में नो एंट्री

हेलीकॉप्टर पर सवार होकर गांव पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, गुटखा, शराब का सेवन करके आने वालों को शादी में नो एंट्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 16, 2021 6:18 pm IST

लोरमी: मुंगेली जिले के गांव पेड्री तालाब में आज का दिन खास रहा। पहली बार गांव में कोई दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से आया। दूल्हा अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर पेड्री तालाब पहुंचा। दुल्हन को हेलीकॉप्टर से अपने घर ले गया।

Read More: UK के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंधों पर आयोजित सेमिनार में शामिल हुए CGCII के अध्यक्ष और बजरंग पॉवर के डायरेक्टर संदीप गोयल, कही ये बात

इतना ही नहीं दोनों ही पक्षों ने इस शादी से अलग संदेश भी दिया। शादी में शामिल होने वालों के लिए गुटखा, शराब का सेवन नहीं करना अनिवार्य शर्त रखी गई। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगेगा। कोटा के पेंड्रापाट निवासी अमरनाथ यादव अपने बेटे रामेश्वर के साथ बहू को लेने के लिए गांव लीटिया से उड़ान भरी। पेशे से किसान अमरनाथ ने बताया उनके पिता बिहारीलाल यादव की इच्छा थी कि उनके पोते की बारात हेलीकाप्टर से जाए।

Read More: तीसरी लहर का डर, सरकार ने कहा- अगले 100 दिन.. बेहद अहम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"