महिला को बंधक बनाकर डिलीवरी ब्वॉय ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
महिला को बंधक बनाकर डिलीवरी ब्वॉय ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
ग्वालियर। ग्वालियर में कारोबारी के घर डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए एक युवक ने घर में अकेली महिला को देख दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। युवक ने बंदूक और चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाकर घर में रखे लाखों रुपए लूट लिए और लूटपाट कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। वहीं पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More News: फिर किसान भरोसे कांग्रेस! आखिर कब तक किसानों के भरोसे रहेगी कांग्रेस?
दअरसल जनकगंज थाना क्षेत्र के समाधिया कॉलोनी स्थित कृष्णा इंकलाब में रहने वाले दिलीप कुकरेजा एक कारोबारी है वह आज सुबह दुकान पर अपने बेटे उमेश के साथ निकले थे। दोपहर के वक्त उनकी पत्नी वंदना कुकरेजा घर पर अकेली थी तभी डिलीवरी बॉय बनकर आए एक अज्ञात युवक ने उनके घर महिला को अकेली देख दिन दहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला।
Read More News: सूचना आयुक्त के खाली पदों पर हुई नियुक्ति, राज्यपाल उइके ने पत्रकार धनवेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी के नाम पर लगाई मुहर
जहां घर के अंदर प्रवेश करने के बाद अकेली महिला पर बदमाश युवक ने बंदूक तान दी और दूसरे हाथ पर चाकू लेकर उसके गर्दन पर रख दिया। तभी महिला को बंधक बनाने के बाद घर के मंदिर में रखें ढाई लाख रुपए, अलमारी में रखे 80 हजार रुपए और महिला के पास रखे 70 हजार रुपए बदमाश युवक ने लगभग 4 लाख रुपये लूट लिए और बदमाश युवक लूटकर फरार हो गया।
Read More News: एक आशिक ऐसा भी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने उसी के घर में डाल दिया डाका, जानिए पूरा मामला
तभी डरी सहमी कुकरेजा की पत्नी ने अपने पति और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। लेकिन बदमाश लुटेरे का कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Read More News: मामला Raipur के Queens Club का! आखिर हाउसिंग बोर्ड कब करेगी कार्रवाई? सवालों के घेरे में अधिकारी
महिला के पति दिलीप कुकरेजा ने बताया कि पत्नी वंदना कुकरेजा घर पर अकेली थी तभी डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए एक अज्ञात युवक ने उनके घर महिला को अकेली देख दिन दहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला। जहां घर के अंदर प्रवेश करने के बाद अकेली महिला पर बदमाश युवक ने बंदूक तान दी और दूसरे हाथ पर चाकू लेकर उसके गर्दन पर रख दिया। तभी महिला को बंधक बनाने के बाद घर के मंदिर में रखें ढाई लाख रुपए, अलमारी में रखे 80 हजार रुपए और महिला के पास रखे 70 हजार रुपए बदमाश युवक ने लगभग 4 लाख रुपये लूट लिए और बदमाश युवक लूटकर फरार हो गया। तभी डरी सहमी कुकरेजा की पत्नी ने अपने पति और पुलिस को घटना की सूचना दी।
Read More News: वायरल हुआ ड्रग्स पैडलर सम्राट का वीडियो, युवक-युवतियों के साथ डांस करता दिख रहा पैडलर
ग्वालियर एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कारोबारी के घर डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए एक युवक ने घर में अकेली महिला को देख दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। युवक ने बंदूक और चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाकर घर में रखे लाखों रुपए लूट लिए और लूटपाट कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। वहीं पुलिस ने अज्ञात लुटेरे खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More News: कांग्रेस नेता के संरक्षण में चल रहा था जुआ, पुलिस की टीम ने 22 जुआरियों को दबोचा, 2 लाख 89 हजार रुपए जब्त
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/cXp98Iyuepg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


