DSP गोरेलाल की हत्या करने वाले के परिजनों ने ही किया था उनके बेट के घर पर हमला! पुलिस ने किया खुलासा

DSP गोरेलाल की हत्या करने वाले के परिजनों ने ही किया था उनके बेट के घर पर हमला! पुलिस ने किया खुलासा

DSP गोरेलाल की हत्या करने वाले के परिजनों ने ही किया था उनके बेट के घर पर हमला! पुलिस ने किया खुलासा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 16, 2021 4:04 pm IST

भोपाल: DSP गोरेलाल के बेटै के घर पर बीते शुक्रवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गवाही रोकने के लिए आरोपियों ने हमला किया ​था। उनके घर और क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला किया था। हमला करने वालों में DSP गोरेलाल की हत्या करने वाले युवक के परिजनों का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है और इसी के जरिए उनकी पहचान हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, टीटी नगर थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है।

Read More: राहुल गांधी के दौरे से पहले दो दिन में दो कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा, अल्पमत में पहुंची कांग्रेस सरकार

बता दें कि डीएसपी गोरेलाल की हत्या के मामले में उनके बेटे और बहू गवाह हैं। सोमवार को मामले में दोनों की गवाही होनी थी, लेकिन इससे ठीक पहले अज्ञात आरोपियों ने पेट्रोल बम से हमला कर घर के गेट पर खड़ी दो कारें जला दी। वारदात के बाद से परिवार दहशत में है। इतना ही नहीं बल्कि बीती 12-13 फरवरी की दरमियानी रात बदमाशों ने कार के कांच भी फोड़ दिए थे।

Read More: 8 हजार रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, आज हुआ कीमतों में बदलाव, जानिए आज का भाव

 

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"