भारतीय सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह आज, वीरता पदक से नवाजे जाएंगे जवान

भारतीय सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह आज, वीरता पदक से नवाजे जाएंगे जवान

भारतीय सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह आज, वीरता पदक से नवाजे जाएंगे जवान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: February 27, 2021 3:04 am IST

जबलपुर। भारतीय सेना का एक बेहद ख़ास आयोजन आज जबलपुर में आयोजित होने जा रहा है। भारतीय सेना की मध्य कमान का अलंकरण समारोह आज ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर में आयोजित किया जा रहा है।

Read More News:  छत्तीसगढ़ बजट 2021: सदन में गूंजा किसानों की आत्महत्या का मामला, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया ये जवाब

जिसमें सेना की मध्य कमान के आर्मी कमांडर इन चीफ,लेफ्टिनेंट जनरल आई एस घुमन शामिल होने जा रहे हैं। घुमन जबलपुर में जीआरसी के कर्नल होशियार सिंह,पीवीसी परेड ग्राउंड में आयोजित अलंकरण समारोह में मौजूद रहेंगे, जिसमें वो देश के लिए असाधारण बहादुरी दिखाने वाले वीर जवानों को वीरता पदक से नवाज़ेंगे।

Read More News:  छत्तीसगढ़ के बरचा के जंगल में दिखा टाइगर, लोगों ने बनाया वीडियो 

वो यहां 2 मरणोपरांत सहित 20 वीरता पदक देंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में 11 अन्य विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पेशेवर उत्कृष्टता के लिए 15 सैन्य इकाईयों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Read More News:  आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर


लेखक के बारे में