तस्वीर हमदर्दी की..परेशान युवक ने Police से मांगा जहर खाने के पैसे, तो राशन लेकर पहुंचे खाकी धारी

तस्वीर हमदर्दी की..परेशान युवक ने Police से मांगा जहर खाने के पैसे, तो राशन लेकर पहुंचे खाकी धारी

तस्वीर हमदर्दी की..परेशान युवक ने Police से मांगा जहर खाने के पैसे, तो राशन लेकर पहुंचे खाकी धारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: May 3, 2021 6:23 pm IST

बालाघाट: अब तक हमने लॉकडाउन को तोड़ने वालों पर पुलिस को सख्ती बरतते ही देखा होगा, लेकिन बालाघाट में पुलिस ने दरियादिली का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे युवक ने जहर खाने के लिए पैसे मांगे, तो पुलिस ने बड़ी सहजता से उसकी परेशानी पूछी।

Read More: बालाजी और हैरिटेज हॉस्पिटल की गंभीर लापरवाही, बेड खाली होने पर भी मरीजों को बोला बेड नहीं, CMHO ने थमाया नोटिस

युवक अर्जुन वंशकार ने बताया कि वो शादी समारोह में बाजा बजाने का काम करता है, लेकिन संक्रमण के चलते सब कुछ ठप पड़ा है। पत्नी और तीन मासूम बच्चों का पेट पालना मुश्किल हो रहा है। युवक की परेशानी सुनकर पुलिस ने उसे समझाया और कुछ घंटे बाद 2 महीने का राशन लेकर पुलिस उसके घर पहुंची। हमदर्दी की ये तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वरिष्ठ अधिकारी भी पुलिसकर्मियों की तारीफ कर रहे हैं।

Read More: दमोह में हार…बीजेपी में रार! इन दरारों से कब और कैसे उबर पाएगी पार्टी?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"