विधानसभा अध्यक्ष ने लौटाई सुरक्षा, जवानों की संख्या कम होने की वजह से थे नाखुश

विधानसभा अध्यक्ष ने लौटाई सुरक्षा, जवानों की संख्या कम होने की वजह से थे नाखुश

विधानसभा अध्यक्ष ने लौटाई सुरक्षा, जवानों की संख्या कम होने की वजह से थे नाखुश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 28, 2019 4:13 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने पुलिस सुरक्षा लौटा दी है। नाराज प्रजापति ने अपने सरकारी आवास चार इमली बी-9 बंगले से सभी सुरक्षाकर्मियों को लौटा दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस सुरक्षा में जवानों की संख्या कम होने की वजह से नाखुश होकर प्रजापति ने यह कदम उठाया है। प्रजापति को अपने पद के हिसाब से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं लग रही थी। बताया जा रहा है कि पहले के मुताबिक उनके सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी घटाई गई थी,जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है। दी गई थी।

ये भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिनी ट्रक में लगी आग, वाहन में भरा…

विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सुरक्षा के इंतजाम को लेकर पहले भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आगाह किया था। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर भी कहा था, लेकिन जब इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने पुलिस वालों को लौटा दिया। फिलहाल उनके निवास पर विधानसभा के मार्शलों की ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- दूषित पेयजल से उल्टी- दस्त का कहर, स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर कर र…


लेखक के बारे में