Watch Video: पलटा शराब से भरा ट्रक, घायल चालक को बचाना छोड़ लूटने उमड़े लोग, बोतल छिनते नजर आई पुलिस

Watch Video: पलटा शराब से भरा ट्रक, घायल चालक को बचाना छोड़ लूटने उमड़े लोग, बोतल छिनते नजर आई पुलिस

Watch Video: पलटा शराब से भरा ट्रक, घायल चालक को बचाना छोड़ लूटने उमड़े लोग, बोतल छिनते नजर आई पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 6, 2020 3:12 pm IST

कबीरधाम: जिले के ग्राम रानी सागर के पास शराब से भरी ट्रक टायर फटने से पलट गई, जिससे उसमें सवार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में 200 पेटी शराब व बीयर रखी हुई थी, गाड़ी पलटने के बाद आसपास के राहगीर व ग्रामीणों में शराब को लूटने की होड मच गई। हालांकि बताया जा रहा है कि ज्यादातर शराब की बोतल टूट चुकी थी, लेकिन बची हुई शराब व बीयर को लूटने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली कवर्धा व पिपरिया पुलिस ने शराब लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़ा।

Read More: दो मासूम बच्चों के साथ पिता झूल गया फांसी के फंदे पर, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के गोदाम से ट्रक ड्राइवर चरणदास साहू गाड़ी लेकर जिले के ग्राम कुई में सचालित शासकीय शराब दुकान के लिए 100 पेटी व्हीस्की शबरा और 100 पेटी बीयर लेकर जा रहा था। इसी बीच नेशनल हाइवे में रानी सागर के पास टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी के पलटने की खबर मिलते ही आस-पास के ग्रामीण और राहगीर शराब लूटने उमड़ पड़े।

Read More: PCC प्रभारी PL पुनिया का कल से रायपुर दौरा, शनिवार को कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में होंगे शामिल

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के पहुंचने पर भीड़ को नियंत्रित करने के कोशिश भी किया और शराब लूट रहे लोगों पर लाठियां भी चलाई। लेकिन लोग शराब को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। किसी तरह से भीड़ पर काबू किया गया और घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में कल से खुलेंगी सभी दुकानें, जानिए क्या होगा टाइम टेबल?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"