अतिक्रमण हटवाने गई महिला अधिकारी पर ग्रामीण ने की मारपीट, उपअभियंता के सिर पर आई चोट

अतिक्रमण हटवाने गई महिला अधिकारी पर ग्रामीण ने की मारपीट, उपअभियंता के सिर पर आई चोट

अतिक्रमण हटवाने गई महिला अधिकारी पर ग्रामीण ने की मारपीट, उपअभियंता के सिर पर आई चोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 13, 2020 2:39 pm IST

धमतरी: जिले के नगर पंचायत आमदी में पदस्थ एक महिला उपअभियंता का पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी अतिक्रमण हटवाने गई थी, इसी दौरान एक ग्रामीण ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में महिला अधिकरी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: सांसद संतोष पांडेय फिर बनाए गए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर पंचायत आमदी में पदस्थ उपअभियंता पूजा सार्वा वार्ड क्रंमाक दो में अतिक्रमण हटवाने गई थी। इसी दौरान सडक पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर रखे मुरारी ढीमर नाम के बुर्जर्ग व्यक्ति ने लकड़ी से महिला उपअभियंता पर हमला कर दिया। हमले से महिला उपअभियंता के सिर पर चोट आई है। घायल महिला अधिकारी को ईलाज के लिए जिला अस्पाताल धमतरी में भर्ती कराया गया है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: कोकीन सप्लाई मामले में हुई युवती की गिरफ्तारी, पार्टियों में परोसती थी ड्रग्स


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"