PM Benjamin Netanyahu Congratulated PM Modi: ‘मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी को बधाई’, इजराइली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं, शेयर किया वीडियो
PM Benjamin Netanyahu Congratulated PM Modi: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है।
PM Benjamin Netanyahu Congratulated PM Modi/Image Credit: Social Media
- पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है।
- पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है।
PM Benjamin Netanyahu Congratulated PM Modi: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस खास मौके पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। वहीं पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर देश और विदेश के कई दिग्गजों ने पीएम मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी पीएम मोदी की शुभकामनाएं
इसी कड़ी में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है। (PM Benjamin Netanyahu Congratulated PM Modi) पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर आपको बधाई और ‘मज़ेल टोव’!
Congratulations, Mazel Tov, my dear friend @PMOIndia @narendramodi, on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister! 🇮🇱🇮🇳 pic.twitter.com/EVc3nqwhGo
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) June 10, 2026
बहुत ही सधे हुए तरीके से ख़तम किया 370
एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब देश प्रथम की भावना को ध्यान में रखकर काम किया जाता है, तो शासन-प्रशासन के लिए कोई भी बड़ा फैसला लेना कठिन नहीं रह जाता है। (PM Benjamin Netanyahu Congratulated PM Modi) उन्होंने अपनी सरकार के उन साहसिक कदमों का जिक्र किया जिन्हें पहले की सरकारें पूरी तरह असंभव मानती थीं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के शासक और दल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने की बात करने से भी घबराते थे, लेकिन देश के सुरक्षित भविष्य के लिए हमने बहुत ही सधे हुए तरीके से इसे खत्म करके दिखाया।
नॉर्थ ईस्ट में आई स्थिरता
प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट में आए बड़े बदलावों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में नॉर्थ ईस्ट के इलाके बम, बंदूक और ब्लॉकेड की समस्याओं से लगातार जूझते रहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने कड़े और नीतिगत फैसलों के जरिए वहां न सिर्फ शांति बहाल की बल्कि पूरी तरह स्थिरता भी लेकर आए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- NEET UG 2026 Re Exam Uttarakhand : परीक्षा से 2 दिन पहले और बाद तक फ्री यात्रा, धामी सरकार का छात्रों के लिए तोहफा, सचिव ने जारी किया सख्त आदेश
- Trump Warns Iran: ‘बहुत जोरदार हमला करेंगे’.. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी बड़ी चेतावनी, कहा- उन्हें समझौता कर लेना चाहिए
- CM Dr. Yadav Congratulated PM Modi: पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल हुए पूरे, सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना कर दी शुभकामनाएं, कही ये दिल छू लेने वाली बात

Facebook


