Trump Warns Iran: ‘बहुत जोरदार हमला करेंगे’.. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी बड़ी चेतावनी, कहा- उन्हें समझौता कर लेना चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी बड़ी चेतावनी, US President Donald Trump again issued major warning to Iran

Trump Warns Iran: ‘बहुत जोरदार हमला करेंगे’.. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी बड़ी चेतावनी, कहा- उन्हें समझौता कर लेना चाहिए

Donald Trump Latest Tweet || IMAGE- WSJ file

Modified Date: June 10, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: June 10, 2026 10:09 pm IST

दुबई: Trump Warns Iran अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान पर आगे और हमले किए जाएंगे। उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका के हवाई हमले के बाद तेहरान ने क्षेत्र के देशों पर जवाबी हमले किए। इस टकराव से युद्ध समाप्त करने की कोशिशों के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान ‘‘समझौते पर बातचीत करने में काफी समय’’ लगा रहा है और ‘‘अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।’’ बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर ईरान के हमले के कुछ घंटों बाद, ट्रंप की यह टिप्पणी आई है। सोमवार को ईरान और इजराइल द्वारा एक-दूसरे को निशाना बनाए जाने के बाद, इस हफ़्ते दूसरी बार गोलाबारी की ऐसी घटनाओं से युद्धविराम खतरे में पड़ गया है।

Trump Warns Iran ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘हम आज उन पर फिर ज़ोरदार हमला करने वाले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम समझौते के बहुत करीब थे, लेकिन वे टालमटोल करते रहे।’ अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों ने इस युद्ध को लेकर उनकी लगातार बदलती और अप्रत्याशित रणनीति को उजागर किया है। उन्होंने सोमवार को संकेत दिया था कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए कुछ ही दिनों में कोई समझौता हो सकता है, लेकिन इसके तुरंत बाद अमेरिका द्वारा ईरान पर हवाई हमले किए जाने से उनके रुख में आए बदलाव की झलक भी देखने को मिली।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।