Charas seized in Thane: क्राइम ब्रांच ने जब्त की करोड़ो की चरस, कश्मीर से जुड़े तस्कर गिरोह के इतने लोग हुए गिरफ्तार

Charas seized in Thane: ठाणे क्राइम ब्रांच ने तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Charas seized in Thane: क्राइम ब्रांच ने जब्त की करोड़ो की चरस, कश्मीर से जुड़े तस्कर गिरोह के इतने लोग हुए गिरफ्तार

Charas seized in Thane/Image Credit: @AplaThaned33557 X Handle

Modified Date: June 10, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: June 10, 2026 9:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ठाणे क्राइम ब्रांच ने तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
  • क्राइम ब्रांच ने तीन करोड़ रुपए की चरस जब्त की है।
  • क्राइम ब्रांच ने तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Charas seized in Thane: ठाणे: ठाणे शहर की अपराध शाखा ने कश्मीर घाटी से जुड़े एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3.03 करोड़ रुपए मूल्य की चरस और ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-अपराध) अमरसिंह जाधव ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ विरोधी एक विशेष अभियान के तहत की गई। (Charas seized in Thane) एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने गत आठ मई को गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले फिरोज अब्दुल खान (52) को उस समय रोका, जब वह मुंब्रा की ओर जा रहा था।

पुलिस ने जब्त की ये चीजें

जाधव ने कहा, ‘उसके पास से हमने 3.02 करोड़ रुपये मूल्य की 3.020 किलोग्राम चरस और 1,48,504 रुपये मूल्य की स्पास्मो-प्रॉक्सिवॉन आर-प्लस (जिसमें ट्रामाडोल शामिल है) की 12,984 कैप्सूल बरामद कीं। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत 3,03,64,814 रुपये आंकी गई है।’ (Charas seized in Thane) पुलिस ने बाद में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, फिरोज खान को पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और वह जेल की सजा काट चुका है। (Charas seized in Thane) डीसीपी जाधव ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि चरस जम्मू-कश्मीर से लाई गई थी। हम पूरी आपूर्ति श्रृंखला और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.