लॉक डाउन में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

लॉक डाउन में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

लॉक डाउन में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 7, 2020 4:41 pm IST

दुर्ग: देश में कोरोना संकट के मद्धेनजर लगाए गए लाक डाउन के तीसरे फेस में दुर्ग जिले के रेड जोन में होने के बावजूद अब जिले की सभी नान एशिन्सियल दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुलेंगी। इस आदेश को जारी करने के बाद दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आला अधिकारि पुलिस कर्मियों के साथ शहर में पैदल मार्च किया साथ ही उन्होंने चलते चलते लोगो से मुलाक़ात के दौरान हिदायत भी देते रहे जिसमें लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की बात कही।

Read More: मध्यप्रदेश में आज 114 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3252 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

सडकों पर पैदल निकले कलेकटर अंकित आनंद और पुलिसकर्मियों के अभिनन्दन में लोगो ने तालियां बजाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। जिले में कल से सेलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, माल, सिनेमा घर, काम्प्लेक्स, मनोरंजन के स्थान जहां भी भीड़ अधिक होती है ऐसे स्थानों को छोड़कर सभी सामानों की दुकाने खुल जाएंगी।

Read More: गैर घरेलू-औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को भूपेश सरकार ने दी बड़ी राहत, डिमांड चार्जेज किए स्थगित

वहीं कलेकटर ने आदेश में बताया की दुकानों के खुलने पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। इस बिच यहां वहां थूकने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दुकानों के खुलने से होने वाली भीड़ पर जिला प्रशासन समीक्षा करेगा। कलेक्टर अंकित आनंद ने अपील की है कि सावधानी बरतें, क्योंकि खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। एहितियात बरतना आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि यात्री वाहनों पर राज्य शासन से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। नियम विरूद्ध होने पर कार्रवाई की जाएंगी।

Read More: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी सैलून और पान दुकानें, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"