कल सुबह टिड्डी दल की छत्तीसगढ़ में सुबह 4 बजे हो सकती है एंट्री, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

कल सुबह टिड्डी दल की छत्तीसगढ़ में सुबह 4 बजे हो सकती है एंट्री, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

कल सुबह टिड्डी दल की छत्तीसगढ़ में सुबह 4 बजे हो सकती है एंट्री, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: May 27, 2020 4:19 pm IST

रायपुर: टिड्डी दल राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्य तक पहुंच गया है। इसके छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल के प्रकोप की रोकथाम के लिए किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं दवाओं के छिड़काव के बारे में भी जानकारी देने के कहा गया है।

Read More: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया समर्थक नेताओं को गृहमंत्री ने बताया ‘मंदिर की मूर्तियां’

संचालक, कृषि टामन सिंह सोनवानी ने बताया कि आज 28 मई को सुबह सवा 4 बजे टिड्डी दल सिंगरौली की तरह बढ़ा है, जो छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती जिले कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु आपदा प्रबंधन मद से आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है। टिड्डी दल के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा इनके नियंत्रण हेतु कृषकों को आवश्यक सलाह दिए जाने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More: राज्य पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश.. देखिए सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"