आज 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, देखें शेड्यूल

आज 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, देखें शेड्यूल

आज 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, देखें शेड्यूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 20, 2021 1:36 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महान संत बाबा गुरू घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरूदर्शन मेले में शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राजनांदगांव और बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

Read More News: ‘महाराज’ बन गए ‘भाई साहब’! सिंधिया पर बार-बार क्यों निशाना साध रही कांग्रेस?

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम बघेल रायपुर से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.25 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम जोगी दल्ली पहुंचेंगे और वहां आयोजित वीरांगना अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Read More News: GATE-2021 में रायपुर की विधुश्री पांडेय ने हासिल किया 510 रैंक, NIT में कर रही फाइनल ईयर की पढ़ाई

मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम गिरौदपुरी पहुंचकर गुरूदर्शन मेले में शामिल होंगे। सीएम बघेल 2.40 बजे गिरौदपुरी से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर अपरान्ह 3.05 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और 3.15 बजे होटल मेरियट बिलासपुर में आयोजित न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे बिलासपुर से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

Read More News: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर का सर्वर डाउन, ठप्प हुई सेवाएं


लेखक के बारे में