बीजेपी सदस्यता अभियान का आज तीसरा दिन, कांग्रेस धरना- प्रदर्शन के बाद दर्ज कराएगी FIR

बीजेपी सदस्यता अभियान का आज तीसरा दिन, कांग्रेस धरना- प्रदर्शन के बाद दर्ज कराएगी FIR

बीजेपी सदस्यता अभियान का आज तीसरा दिन, कांग्रेस धरना- प्रदर्शन के बाद दर्ज कराएगी FIR
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 24, 2020 2:52 am IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में आगामी उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी सदस्यता अभियान चला रही है। सदस्यता अभियान का आज तीसरा दिन है।

ये भी पढ़ें- मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को सिंधिया ने पहनाई चप्पल, शिवराज सिंह ब…

सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस ने धरना दिए जाने का ऐलान किया है। कांग्रेस आज सुबह 10 बजे बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। साथ ही कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर कलेक्टर SP को हटाने की मांग को लेकर चार थानों में FIR दर्ज कराएगी।

ये भी पढ़ें- उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रत्याशी का ऐलान, कांग्रेस के आरोप प…

कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस कोरोना गाइड लाइन के मामले में कलेक्टर और एसपी के विरूद्ध FIR दर्ज कराएगी। उन्होने कहा कि 24 अगस्त को दोपहर 1 बजे चार विभिन्न थानों में FIR दर्ज कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: ATM ब्लास्ट कर जिलों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पाया गया था कोरोना पॉजि…

कांग्रेस नेता ने भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले कलेक्टर और SP को हटाने की मांग की है। बता दें कि बीजेपी,  ग्वालियर चंबल अंचल में तीन दिवसीय सदस्यता अभियान चला रही है। आज इस अभियान का तीसरा दिन है।

ये भी पढ़ें: अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचा शिवना नदी का पानी

वहीं सदस्यता अभियान को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दावा किया है कि दो दिन में बीजेपी के सदस्यता अभियान में 35,843 लोगों ने BJP की सदस्यता ली है। पहले दिन 9 विधानसभा और आज 7 विधानसभाओं का कार्यक्रम हुआ है।

ये भी पढ़ें: रिहायसी इलाके में घुसा बाघ, 3 मवेशियों को बनाया शिकार, सामने आया वी…


लेखक के बारे में